मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 22 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में 04 जून को मतगणना, तैयारियां पूरी,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

June 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरो की सहायता से स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना के दौरान कडे सुरक्षा प्रबंध रहेंगे तथा बिना पहचान पत्र के किसी को भी मतगणना स्थल में प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा।ज्ञात हो कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जनपद में 07 मई 2024 को सकुशल रूप से मतदान संपन्न हुआ । 04 जून 2024 को मंडी समिति बदायूं में मतगणना होगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना परिसर में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा तथा मतगणना उपरांत विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान वहां साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था , शुद्ध पेयजल व्यवस्था आदि विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना माननीय भारत निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी, इसके लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है तथा उन्हें आयोग की मंशा से अवगत भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के द्वारा ही प्रवेश दिया जाएगा उसके बिना किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights