अखिलेश यादव ने दी एग्जिट पोल पर तीखी प्रतिक्रिया, कहा- इन आंकड़ों का आधार ईवीएम नहीं डीएम हैं

Screenshot-2024-06-02-163904
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। शनिवार की शाम आए एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार साफ बनते हुए दिख रही है। भाजपा भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। अपने एक्स एकांउट पर उन्होंने एक्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाई है। विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। – आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते। भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं।  भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।  एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा। Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है।  प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।  मालूम हो कि करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगियों को साढ़े तीन सौ से लेकर चार सौ सीट तक जीतता हुआ दिखाया गया है। यूपी में भाजपा 62 से 72 सीटें तक जीत सकती है, ऐसा करीब करीब हर एग्जिट पोल ने अनुमान प्रकट किया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights