मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 12.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल के समर कैंप में ‘ब्यूटीशियन एवं ‘मेडीटेशन’ का विशेष प्रशिक्षण दिया गया

May 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘समर कैंप’ में विविध प्रकार के प्रशिक्षण के साथ-साथ ‘ब्यूटीशियन’ के अंतर्गत शिक्षिका इंचार्ज मोनिका, लवी एवं जे़बा के अतिरिक्त सौंदर्य की विशेष प्रशिक्षिका कोमल गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया जो कि अपनी सहयोगियों के साथ बालिकाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने आई।उन्होंने बच्चों को गर्मी के दौरान अपनी त्वचा का संरक्षण करने के साथ ही विशेष घरेलू नुस्खों के माध्यम से अपने रंग-रूप एवं त्वचा को कैसे और अधिक सँवारा तथा सुरक्षित किया जा सकता है इसका प्रशिक्षण प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके अलावा ‘मेडीटेशन’ के अंतर्गत प्रशिक्षिका ज्योति द्वारा विद्यार्थियों को ‘मेडीटेशन’ के द्वारा ध्यान की मुद्रा में रहते हुए आँखें बंद करके वस्तुओं को पहचानना, पढ़ना आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि दिनोंदिन बढ़ते तापमान एवं प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है साथ ही कठोर, शुष्क एंव हानिकारक वातावरण का सामना भी करना पड़ता है।
अतएव ऐसे माहौल के दौरान हम अपने शरीर, त्वचा एवं सौंदर्य को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं इसका प्रशिक्षण अथवा ज्ञान होना विद्यार्थियों को अत्यंत आवश्यक है साथ ही इस कंप्यूटर एवं मोबाइल के युग में अपने ध्यान को केंद्रित करना, स्वयं को एकाग्रचिŸा एवं शांत रखने का ज्ञान प्राप्त करना भी विद्यार्थियांे के लिए बेहद जरूरी है जिसके लिए समर कैंप से बेहतर और कोई समय नहीं हो सकता।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights