मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन का निधन भाभी जी घर पर है, हप्पू की उल्टन पुल्टन,जीजा जी छत पर है सीरियल से चर्चा में आये

May 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खां डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह तड़के उनका ह्दयघात के कारण निधन हो गया है। प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार फिरोज खा शहर के मोहल्ला चौधरी सराय, जुममी चौक के निवासी थे। 27 साल पहले मुंबई चले गए थे। दो-तीन माह पहले कुछ जमीन खरीद फरोख्त के मामले में अपने पैतृक घर आये हुए थे। आज सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे उनके सीने में दर्द उठा। उनके परिजन उन्हें बाइक से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। शहर के परशुराम चौक लावेला चौक पर उन्होंने बाइक पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी होते ही बदायूँ से लेकर मुंबई तक उनके फैंस शोक में डूब गए। उन्होंने टी वी सीरियल भाभी जी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं, साहब बीबी और बास, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान, अद्नान सामी के गाने थोडी सी तू लिफ्ट करा दे सहित अनेक फिल्मों में काम किया था। वे कुछ समय से बदायूं आये हुये थे और यहां रह कर भी आयोजनों और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दे रहै थे। उन्होंने विगत 4 मई को बदायूं क्लब में मतदाता महोत्सव में अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी जिसे लोंगो ने खूब सराहा था। आज उनके निधन से सब अचंभित और दुखी हैं। अपने अंतिम आयोजन में उन्होंने अमिताभ बच्चन के अनेक डायलाग के मतदान के लोगों को प्रेरित किया था, उन्होंने अनेक फिल्मी कलाकारों, दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेन्द्र, सनी देयोल आदि आवाजों में प्रस्तुति दी थी। उनके निधन पर बदायूं क्लब के सचिव डा अक्षत अशेष, स्थानीय कलाकार नंदकिशोर, इजहार अहमद, आसिम पेंटर, राहुल सक्सेना, विजय मौर्य, सिम्मी नाज़िर, राजीव भारती ने दुख प्रकट किया है। चार मई को उन्होंने sks24news channel को अंतिम इंटरव्यू दिया था। उन्हें अमिताभ बच्चन सहित तमाम फिल्मी कलाकारों की आवाज औऱ एक्टिंग में महारत हासिल थी। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी कलाकार फिरोज खा को बदायूँ में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights