समस्या का चयन शोध की पहली सीढ़ीप्रकाशनार्थ

WhatsApp-Image-2024-05-16-at-17.40.03
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहाँपुर। एस॰एस॰ कॉलेज के वाणिज्य विभाग में शोध छात्रों के लिये शोध तकनीकि पर दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ हुई। कार्यशाला का शुभारम्भ स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। मुख्य अतिथि रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो॰ भोला खान ने बोलते हुए कहा कि शोध हेतु समस्या का चयन शोध कार्य की पहली सीढ़ी होती है। अतः शोधार्थियों को शोध कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सावधानीपूर्वक शोध समस्या का चयन करना चाहिए। शोध समस्या का चुनाव करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह देश ,अर्थव्यवस्था या समाज की दृष्टि से उपयोगी हो ताकि शोध से प्राप्त होने वाले निष्कर्ष नीति निर्माण में सहायक हो सकें। समस्या के अध्ययन के लिये प्राथमिक अथवा द्वितीयक समंकों को एकत्रित करना चाहिए और सावधानी पूर्वक उनका विश्लेषण करना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निष्कर्ष निकालते समय निष्पक्ष रहना चाहिए ताकि शोध के परिणाम किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित न हों। कार्यशाला के आरम्भ में डॉ॰ गौरव सक्सेना ने अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ॰ अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुये कार्यक्रम के अन्त में बृजलाली, सोनल मिश्रा, अपर्णा त्रिपाठी और निशा सिंह को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ॰ विजय तिवारी ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ॰ कमलेश गौतम, डॉ॰ अजय वर्मा, डॉ॰ सचिन खन्ना, अवनीश सिंह तथा बड़ी संख्या में शोधार्थी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights