बरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में थाना सुभाष नगर क्षेत्र के सनइया धन सिंह निवासी 23 बर्षीय रोहित पुत्र राजीव कुमार ने अवैध तमंचा से छत पर जाकर सिर मे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया रोहित ड्राइविंग का काम करता था मंगलवार की शाम को मां माला देवी ने खाना खाने के लिए कहा रोहित ने कहा बाद में खाना खाऊंगा अभी खाना नहीं खाऊंगा उसके बाद रात में परिवार वाले सभी लोग बिस्तर पर लेट गए रोहित ने रात में लगभग 1:00 बजे छत पर जाकर अवैध तमंचा से सिर मे गोली मार ली गोली की आवाज सुनते ही परिवार वाले सभी लोग छत पर भाग कर गए देखा रोहित की लाश छत पर पड़ी हुई थी रोहित की घटना स्तर पर ही मौत हो गई अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मृतक रोहित के भाई अभिषेक का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई क्लेश नहीं था ना किसी को कोई जानकारी है रोहित ने गोली मारकर क्यों आत्महत्या की है।