बरेली। थाना सुभाष नगर के तिलक कालोनी निवासी अजय कुमार बाल्मीकि पुत्र सूरज पाल ने बताया कि उसके पुत्र सचिन चौधरी उर्फ रूबल की 25 जनवरी 2024 को हार्टअटैक से मौत हो गई थी पर 6 फरवरी को उसका मोबाईल चैक करने पर ज्ञात हुआ कि बंटी, दिलशाद, नोशाद ने म्रतक को माँ बहन को उठवाकर गलत काम करने व पैसा खर्च कर म्रतक की हत्या करवाने की धमकियां दी थी जिस वजह से सचिन उर्फ़ रूबल की सदमें में हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद अजय कुमार बाल्मीकि ने पुलिस में शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उच्च अधिकारियों द्वारा सीओ किला को जांच सौंपी गई परंतु अभी तक जाँच पूरी नहीं हुई। प्रार्थी ने चेतावनी दी है कि अगर म्रतक पुत्र को न्याय नहीं मिला तो अजय कुमार 19 मई को एसएसपी ऑफिस में धरना प्रदर्शन करेगा।