मां पूर्णागिरी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मारी, 1 की मौत 27 लोग घायल

WhatsApp-Image-2024-05-14-at-10.28.51-AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर भगवान ढावे के समीप ट्रक ने श्रृद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी जिसमें एक श्रृद्धालु की मौत हो गई जबकि 27 श्रृद्धालु घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर सराय भूड़ के रहने वाले माँ पूर्णागिरि दर्शन करने पिकअप गाड़ी से गए थे । दर्शन कर जब वह मंगलवार को अपने घर जा रहे थे तभी थाना उझानी क्षेत्र के भगवान ढावे के समीप ट्रक ने श्रृद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मार दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ट्रक की टक्कर से पिकअप में सवार थाना सहसवान के भवानीपुर सराय भूड़ का रहने वाला 25 वर्षीय श्रृद्धालु पुष्पेंद्र पुत्र बादाम सिंह की मौत हो गई जबकि आदेश, राजप्रताप, गुड्डू, सत्यवीर, सुरेंद्र, स्वदेश, द्विजेंद्र, रमेश, वीरपाल, रामसिंह, मुकेश, योगेश, विशाल, जोगिन्द्र, करन सिंह, कालीचरन, राजेश, रवि, संजीव, राहुल, रामगोपाल, राहुल, अर्जुन, प्रवीण, पवन, रूप किशोर समेत 27 लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights