मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दृष्टि दिव्यांग छात्रा हुरिया रब्बी का जन्मदिन हर्सोल्लास के साथ कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल में मनाया

May 14, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दृष्टि दिव्यांग हुरिया रब्बी कक्षा सात की छात्रा का जन्म दिन हर्सोल्लास के साथ कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल नगर बदायूं में मनाया गया । इस अवसर पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह ने बताया कि समेकित शिक्षा -बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई गई मुहिम से अभिभावकों में जागरूकता आती है और जन्म दिन जैसे कार्यक्रम के आयोजन से दिव्यांग बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरणा मिलती है। अभिभावकों का मनोबल बढ़ता है । जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने हुरिय रब्बी को गिफ्ट देकर केक खिलाकर तथा चॉकलेट दे कर लम्बी आयु की कामना किये ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यपिका मेहरजबींन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है इस अवसर पर मेहरजबींन मैडम ने सभी बच्चों के लिये केक ,चॉकलेट , कोल्ड ड्रिंक , मिठाई ,नमकीन की व्यवस्था किया था। गिफ्ट देकर केक खिलकर बच्चे की स्वास्थ्य की कामना की ।ए आर पी नगर प्रभात कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों का समाज मे मान बढ़ता है दिव्यांग बच्चों के प्रति उदासीन अभिभावकों को नई दिशा मिलती है । स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चे और अभिभावक गौरवान्वित होते है । बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है । इस अवसर पर ए आर पी सुदेश चंद शर्मा , अब्दुल अजीम , शिक्षक मो मजहर अहमद , हुमा फसीह , हुरिया रब्बी की मां रजिया सुल्तान , रसोइया सितारा फिरदौस उपस्थित रहे। कक्षा में उपस्थित सभी बच्चों को केक ,चाकलेट ,मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights