बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुड़गांव निवासी 36 वर्षीय हरबंस पुत्र बाबूराम शाम को खेत से वापस अपने घर आ रहा था रास्ता में गांव के रहने वाले जीराज चार अन्य साथी शराब के नशे में खड़े थे और हरबंस को देखकर चमार – चमार जाति को लेकर गाली देने लगे हरबंस ने विरोध किया गाली क्यों दे रहे हो इसी बात को लेकर जीराज और उसके चारो साथियों ने मिलकर हरबंस की पिटाई कर दी हरबंस घायल हो गया घायल को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया चोट ज्यादा होने के कारण उसे बरेली जिला राजपाल को रेफर कर दिया हरबंस का बरेली जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है हरबंस ने बताया की जीराज से पुरानी रंजिश चली आ रही है दो साल पहले मेरे छोटे भाई जालिम की हत्या हो गई थी पुरानी रंजिश चली आ रही है।