दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र हाईस्कूल में द्वितीय जिला टॉपर बना

WhatsApp-Image-2024-05-13-at-22.20.06
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया।
आज सीबीएसई 10th का रिजल्ट घोषित हुआ है ।जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल लगातार इस वर्ष भी द्वितीय जिला टॉपर रहा है अर्थात पूरे जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। आज पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।बदायूं में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सक्षम प्रताप सिंह ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावक, व जिले का नाम रोशन किया है।दिल्ली पब्लिक स्कूल के सक्षम अपने प्रदर्शन से पूरे जिले में जीत की मिसाल मिशाल बन गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बता दें कि सक्षम प्रताप सिंह ने 97.8%, फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है।विद्यालय की मैनेजर ज्योति सक्सेना ने कहा कि विद्यालय दूसरी बार लगातार द्वितीय जिला टॉपर रहा है यह बहुत ही खुशी की बात है विद्यालय व छात्र- छात्राओं की मेहनत रंग लाई। मेरी शुभकामनाएं छात्र छात्राओं के साथ हैं कि वह निरंतर सफलता की सीढ़ी चढ़ते रहें।विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने कहा की छात्र छात्राओं ने लगातार जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है विद्यालय के ३४ छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से ज़्यादा अंक प्राप्त किये। यह बेहद खुशी के क्षण है और इस खुशी को सभी के साथ मनाएंगे।


बच्चों की मेहनत रंग लाई, कहा गया है कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है परिश्रम का विद्यार्थी जीवन में बहुत अधिक महत्व है ।परिश्रम वह कुंजी है जो साधारण से साधारण मनुष्य को भी विशिष्ट बना देती है तथा परिश्रमी सदैव प्रशंसा व सम्मान पाते हैं ।अतः विद्यार्थी को सदैव परिश्रम करते रहना चाहिए। व जीत का परचम लहराते रहना चाहिए।विद्यालय के फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना ने कहा की दिल्ली पब्लिक स्कूल ,बदायूं में अपनी विशेष भूमिका बना चुका है जो निरंतर विद्यालय व छात्र छात्राओं के परिश्रम से संभव है ।मेरी शुभकामनाएं सभी के साथ है कि वे निरंतर उन्नति के शिखर को हासिल करते रहे। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो ने सभी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी व सभी के साथ मिष्ठान वितरण किये और इस अपार खुशी को सभी के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्र- छात्राएं अभिभावक आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights