उझानी । नगर के कछला रोड पर मंडी समिति के समीप प्राचीन व प्रसिद्ध हजरत सैय्यद भूड़ वाले बाबा की दरगाह पर हर वर्ष की तरह होने वाले उर्स की इस साल भी तैयारियां जोरो शोर पर चल रही है। दरगाह पर इस वर्ष 14 मई मंगलवार से तीन दिवसीय उर्स का आगाज हो रहा है। इस उर्स में 14 मई को दरगाह पर सुबह कुरान ख्वानी, शाम को जलसे का प्रोग्राम और 15, 16 मई को मुकाबला कब्बाली के बाद सुबह में कुल शरीफ होगा । हजरत सय्यद भूड़ वाले बाबा की प्रसिद्ध दरगाह वर्षो पुरानी है। इस दरगाह की दूर दूर तक ख्याति है । इस दरगाह पर दूर दराज से आकर जायरीन मन्नते मांगते है। उर्स के दौरान दूर दूर से जायरीन आकर उर्स में शामिल होते हैं।