बरेली। कायस्थ चेतना मंच महिला इकाई के तत्वावधान में मातृत्व दिवस में बच्चो ने माँ पर गीत सुनाया। उपजा प्रेस क्लब पर हुए कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति पर डॉ पवन सक्सेना, संजय सक्सेना, अमित बिंदु, निर्भय सक्सेना आदि ने माल्यापर्ण द्वारा किया गया। प्रीति सक्सेना ने वंदना प्रस्तुत की तथा माधवी तथा अक्षिता बच्चों ने माँ पर गीत सुनाया। नीशु सक्सेना जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की मासिक पत्रिका का दूसरा अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम मे प्रीति सक्सेना, मंजू सक्सेना, अनुराधा सक्सेना, ईरा सक्सेना, सीमा सक्सेना, मीरा मोहन, अमित सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, विजय सक्सेना, अशोक सक्सेना, चित्रा जौहरी, एकता सक्सेना आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रचना सक्सेना ने संचालन अनीता मुकेश ने किया और स्वागत एवं आभार अध्यक्ष संजय सक्सेना ने किया।