बरेली। हुसैन बाग निवासी युवक को हेडफोन लगाकर रेलवे क्रासिंग पार करना भारी पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता परिवार को चला तो कोहराम मच गया। थाना किला के हुसैन बाग निवासी 18 वर्षीय मुन्ना मजदूरी करता था। वह रविवार को सिटी से अपने घर लौट रहा था। उसके कानों में हेडफोन लगा हुआ था। इस दौरान वहां से ट्रेन गुजरने लगी। वह हेडफोन लगा होने के कारण ट्रेन आने की आवाज नहीं सुन पाया और उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता उसके परिवार को चला तो कोहराम मच गया।