बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में हाईस्कूल में फेल हुई छात्रा को उसकी बहन आए दिन चिढ़ाती रहती थी। जब छोटी बहन की उसने मां से शिकायत की तो मां ने भी उलटा उसे डाट दिया। जिससे नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रेमनगर के बानखाना निवासी छात्रा के परिजनों ने बताया वह हाईस्कूल में फेल हो गई थी। उसकी छोटी बहन उसे फेल हो जाने पर चिढ़ाती रहती थी जिस पर उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की। मां ने छोटी बेटी को समझाने के बदले उलटा उसे ही डाट दिया। जिस पर नाराज होकर छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगडऩे पर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब हालत में सुधार है।