बाबा इंटरनेशनल स्कूल में इंटर में आदित्य माहेश्वरी एवं हाईस्कूल में अनुराग वर्मा ने किया विद्यालय टॉप

WhatsApp-Image-2024-05-13-at-16.54.39-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के हाईस्कूल के मेधावी छात्र अनुराग वर्मा ने 96.6%, तन्मय मौर्य ने 95.6%, मनी वार्ष्णेय ने 95.2 प्रतिशत ,अग्रिम चाणक्य ने 95.2 प्रतिशत, अर्जेश ने 93.2 प्रतिशत ,दिव्यांश माहेश्वरी ने 92.8% , अक्षिता गुप्ता ने 90.2% प्रतिशत अंक प्राप्त किये।बाबा इंटरनेशनल स्कूल में 12 वीं में आदित्य माहेश्वरी एवं दसवीं में अनुराग वर्मा ने किया विद्यालय टॉप बिल्सी: आज सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें एक बार फिर सफलता का परचम लहराते हुए बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। विद्यालय की मेधावी छात्र आदित्य माहेश्वरी ने 94.4% अंकों के साथ स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया । आयुषी वर्मा 92.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान, आदित्य यादव ने 91.4% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, अलीजा अरसद ने 91.2% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, अनुभव वार्ष्णेय एवं शिवांग गुप्ता 89.6% ने संयुक्त रूप से पाचवां स्थान प्राप्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

विद्यालय के चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए माता-पिता, विद्यालय और शिक्षकों का आभार जताया।विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरुरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन की। जिसमें बाबा इंटरनेशनल स्कूल पूर्ण भूमिका निभा रहा है। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय ने बताया कि उनका उद्देश्य शिक्षा के लिए बेहतर मापदंड स्थापित करना है जिससे बच्चों में हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास पैदा हो और स्कूल के शिक्षा स्तर की गुणवत्ता को कसौटी पर परखा जा सके। बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट अंक पाकर अध्ययन में अपनी प्रतिभा सिद्ध की है।विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन कर उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। स्कूल के रिजल्ट से बहुत खुश हूँ। बच्चों के साथ अभिभावक और शिक्षकों ने काफी मेहनत की है़। मेरी ओर से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई़। विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं विद्यालय डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights