बरेली। इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर लंगूर बंदर ने यात्री के ऊपर हमला कर उसका कान काट लिया परिवार वाले घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी 45 वर्षीय रामब्रस पुत्र किशन लाल बरेली में सूरजभान इंटर कॉलेज में माली और चौकीदारी का काम करता है। रविवार की सुबह को गांव अहमदाबाद जाने के लिए इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर टिकट ले रहा था इस दौरान लंगूर बंदर ने रामब्रस के ऊपर चढ़कर हमला कर दिया रामब्रस का कान काटकर घायल कर दिया घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूत्रों के हवाले से पता लगा की लंगूर बंदर रेलवे स्टेशन पर बंदरों को भगाने के लिए रखे गए हैं आज इस लंगूर बंदर ने यात्री के ऊपर हमला कर घायल कर दिया।