उझानी । रविवार को थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रामपुर टप्पा के रहने वाले 45 वर्षीय ओमपाल पुत्र उल्फत अपने 80 वर्षीय पिता उल्फत राम व परिवार की 40 वर्षीय गुडडो पत्नी लाखन व 10 वर्षीय भारती पुत्री लाखन समेत करीब 8 लोग बोलेरो कार से उझानी के बोंदरी गांव मै जागरण में आए थे । जब वह जागरण से घर जा रहे थे तभी थाना मुजरिया क्षेत्र के वसावनपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे तभी अचानक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली मोड़ दी जिससे बोलेरो कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई जिससे बोलेरो कार चला रहे ओमपाल, उल्फत, भारती व गुडडो घायल हो गई । परिजनों ने घायलों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ० राजकुमार गंगवार ने गंभीर रूप से घायल ओमपाल, उल्फत राम, भारती को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया वहीं चोटिल गुडडो का प्राथमिक उपचार किया ।