मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूरे प्रदेश में चली धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश और तूफान का अलर्ट

May 11, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पूरे प्रदेश में शनिवार का मौसम बदला-बदला सा रहा। शनिवार सुबह से ही प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में धूल भरी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में तो हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई। अचानक बदले इस मौसम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। झोंकेदार हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। तापमान में हल्की गिरावट होने से लोगों को उमस से राहत मिली। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी यूपी में रविवार तक, जबकि पश्चिमी यूपी में सोमवार को भी गरज चमक और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है|मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा एवं आस पास के क्षेत्रों में रविवार को भी गरज व चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।पश्चिमी यूपी के बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जिले में आज भी गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights