मदर्स पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया,छात्राओ ने कार्यक्रम पेश किए

WhatsApp-Image-2024-05-11-at-18.48.58
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर्स पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने बच्चे के जीवन में मां के महत्व को समझाने का भरपूर प्रयास किया।छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया ।मातृत्व दिवस पर सभी माताओ के लिए रोचक गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें जीतने वाली सभी माताओं को उपहार प्रदान किए गए।कक्षा दसवीं की छात्रा वैष्णवी उपाध्याय द्वारा मां के महत्व को समझाने के लिए हिंदी में कविता प्रस्तुत की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके बाद छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें छात्राएं अपनी माता के प्रति स्नेह दिखाती नजर आई, बच्चों ने बताया कि मां सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि जीवन भर प्यार व सम्मान की हकदार है।सभी माताओं ने सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत करके मातृत्व दिवस का आनंद लिया।स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि एक मां बच्चे को जन्म ही नहीं देती बल्कि उनका पालन पोषण करते हुए उसका जीवन संवारती है ।

उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है इसलिए हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।मां हमें खुद पर विश्वास और आत्मविश्वास रखना सिखाती है। कार्यक्रम के समापन पर सभी माताओ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights