मदर एथीना स्कूल में ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमो ने मंत्रमुग्ध किया

WhatsApp-Image-2024-05-11-at-18.11.20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में ‘मदर्स डे’ के उपलक्ष्य में आज एक दिवस पूर्व प्रार्थना-सभा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम कक्षा-12 की छात्रा कु0 मान्या सिंह द्वारा जीवन में माँ के महत्त्व, उसके त्याग, ममता एवं समर्पण के विषय मे बताते हुए अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात् कक्षा-9 की बालिकाओं द्वारा माँ के प्रति संवेदनाओं से परिपूर्ण गीत पर एक भावुक एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कक्षा-6 के विद्यार्थी मसब द्वारा भी माँ के प्रति अपनी भावनाओं को एकल नृत्य द्वारा प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा-प्लेग्रुप से के0जी0 के विद्यार्थियों के लिए उनकी माताओं के प्रति संवेदनाओं को व्यक्त करने हेतु ‘कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर सभी माताओं के प्रति अपना आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए बताया कि समाज में माँ का चरित्र सर्वोपरि है जो परिवार के सभी दायित्वों का निर्वह्न करते हुए बच्चे के शैक्षिक विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतएव विद्यार्थियों को भी उनके जीवन में माँ की भूमिका का महत्त्व, एवं समर्पण के बारे में समझाते हुए उनके प्रति आदर तथा सम्मान व्यक्त करने हेतु प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है।  
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights