योगी बोले- कांग्रेस सत्ता में आई तो देश का अहित करेगी, सपा ने राम भक्तों पर चलाई थी गोलियां

download-50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। यहां बाबूपुरवा सेंट्रल पार्क, किदवई नगर में लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं। सीएम योगी की जनसभा मंच में तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता समेत छात्र संघ नेता पीयूष सिंह और आलोक पांडेय “अक्खड़” भाजपा में शामिल हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पटका पहनकर सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि देश में सभी जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिला है। वहीं, सीएम योगी ने अपना संबोधन कानपुर को नमन करते हुए शुरू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा आएगी, तो संविधान बदलेगी।उनसे पूछिये की संविधान के निर्माता बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किसने किया है। रंगनाथ और सच्चर कमेटी इसका उदाहरण है। कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। यह सत्ता में आएंगे, तो देश का अहित करेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कानपुर और कानपुर देहात की जनता को निर्णय लेना है।बहनों और भाइयों जनता जनार्दन को राष्ट्र के विकास में मोदी जी के समर्थन में खड़ा होना है। मोदी जी ने देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है। कांग्रेस ने हमेशा अपना विकास किया है। इनको पाकिस्तान की चिंता होती है। इनकी चिंता भारत की आस्था, संस्कृति की नहीं है। 2014 से पहले देश मे विस्फोट होते थे।आतंकवाद पर मोदी सरकार ने हमला किया है। अब पताका भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है। भारत छेड़ता नहीं है, अगर छेड़ा तो छोड़ता नहीं है। नमामि गंगे के क्षेत्र में जो काम किया है। वह भारतीय जनता पार्टी ने सफलता प्राप्त की है। गंगा में गिरता सीसामऊ नाला बंद कर दिया गया है। बहनों भाइयों हर गरीब के घर मे शौचालय बना है।कई योजनाएं मिल रही हैं। आपकी आस्था का सम्मान मिल रहा है। कांग्रेस के एक बुद्धिमान कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थी। यह लोग सत्ता में आएंगे, तो क्या करेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है। इसका श्रेय आपको जाता है।आपने उन्हें बार-बार चुना है। हम देश की जनता के साथ हैं। इंडी गठबंधन आतंकवादियों के लिए दिल मे नरमी रखते हैं। आप लोग समझ लीजिए ऐसी सरकार आएगी, तो क्या होगा। आप लोग भाजपा के प्रयाशियों का समर्थन करें। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सत्यदेव पचौरी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights