बरेली। बरेली शतरंज एसोसियेशन द्वारा बरेली जिला शतरंज चयन प्रतियोगिता-2024 का आयोजन 12 मई को हावी टाउन बी/13 राजेन्द्र नगर, बरेली में कराया जा रहा है एसोसिएशन के सचिव राम किशोर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 वर्ष, 11 वर्ष एवं 13 वर्ष आयु वर्ग में सम्पन्न की जायगी प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा एवं प्रत्येक वर्ग में दो-दो बालिकाओ को भी मैडल से सम्मानित किया जायेगा एसोसियेशन के अध्यक्ष डा सौरभ कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बिजेता एवं उपबिजेता को बिजनौर में होने वाली उत्तर प्रदेश शतरंज चैम्पियनशिप में बरेली का प्रतिनिधित्व करने के लिए बरेली शतरंज एसोसिएशन द्वारा भेजा जाएगा इच्छुक प्रतियोगी 10 मई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं यह प्रतियोगिता 12 मई की सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाएगी। मीटिंग में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, अभय मोहन शर्मा, नीरज रावत , दिलीप रॉय एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए एसोसियेशन के सचिव राम किशोर, 9412605463, अभय मोहन शर्मा 6397989282 एवं नीरज रावत डायरेक्टर किग चैस एकेडेमी से 9634095834 पर सम्पर्क कर सकते हैं।