बदायूँ में परशुराम जयंती पर आकर्षक झांकियो के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली

WhatsApp-Image-2024-05-10-at-18.44.41
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः बेला मे मण्डल महामन्त्री अजय मिश्रा के नेतृत्व मे भगवान परशुराम चौक पर लगी भव्य प्रतिमा का दुग्धार्पण किया गया। उसके बाद 8 बजे से आचार्य रंजीत शास्त्री के द्वारा मुख्य यजमान की यजमानी मे हवन यज्ञ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया!आचार्य विश्वेश्वरी देवी एवं उनकी टीम द्वारा स्वास्ति वाचन किया गया व नत्थू लाल पाराशरी द्वारा शंखनाद करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं भगवान परशुराम की महिमा मंडित करते हुए गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति अतिथियों का मन मोहा सराहना स्वरूप अतिथियों ने नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया! एकांश उपाध्याय ने विप्रो को एकजुट करने हेतु एक सुंदर काव्य पाठ किया।मुख्य अतिथि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेने की अपील की एवं समाज के लिए समानता के साथ पूर्ण रूप से समर्पित रहने का वादा किया। बरेली जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे ने सभी आगन्तुको से निवेदन किया की वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य हेतु अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करे। ब्राह्मण महासभा के मुख्य वक्ता ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने युवाओं से एकजुट होकर अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की बात कही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हुए आर्थिक आरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए । समिति के अध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, प्रदेश महामन्त्री राहुल चौबे, मंडल महामंत्री अजय मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय एवं समिती के अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत अध्यक्ष राम बहादुर पांडे के निर्देशन मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा,, राम बहादुर पांडे, कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, मंडल महामंत्री अजय मिश्रा द्वारा नारियल फोडकर किया गया। इसमें स्कूली झाकियां, व्यवसायिक बैंड, काली के अखाडे, परशुराम जी के जीवन वृंत का सुंदर चित्रण किया गया जोकि धर्मशाला से प्रारंभ होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक गांधी ग्राउंड होते हुए भगवान परशुराम चौक होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला पहुची तत्पश्चात सभी ने एक साथ भोज किया। शोभा यात्रा के वरिष्ठ समाज सेवियो ने जगह-जगह पर सर्व समाज के वरिष्ठ के द्वारा भगवान परशुराम के अनुयायियों द्वारा शरबत कोल्ड्रिंक एवं अन्य मिष्ठान वितरित किए। संचालन वरिष्ठ मंच संचालक पंकज शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में राम बहादुर पांडे, नत्‌थू लाल पाराशरी, कौशलानंद पांडे, अजय मिश्रा, डॉ0 उमेश गौड़, डॉ0 भास्कर शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष अश्वनी भरद्वाज, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, सुमित शंभू, हिमांशु, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, अमित पाठक, रविंद्र उपाध्याय, एड0 गौरव शर्मा, नकुल, , प्रभाकर मिश्र, विपिन शर्मा, अमन मयंक शर्मा, सौरभ शंखधार, कुसुम, विनय चतुर्वेदी, आदित्य श्रोत्रिय, अमित पांडेय, विधाधर त्रिपाठी, गिरीश शर्मा, सचिन भारद्वाज आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान बैकुंठ वाहन बनवाने में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित- बैकुंठ वाहन बनवाने में सबसे ज्यादा आर्थिक सहयोग देने वाले समिति अध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, भरकुइयां निवासी हरी मोहन शर्मा, समिति के महामंत्री अजय मिश्र: को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।सर्वाधिक चंदा एकत्र करने के लिए-अजय मिश्रा, कौशलानंद उर्फ लालन पांडे, अश्वनी भारद्वाज, सुरेंद्र उपाध्याय, डॉ0 भास्कर शर्मा, नाथू लाल पाराशरी को भी सम्मानित किया गया।चंदा एकत्र करने में विशेष सहयोग के लिए अमित पांडे, मनोज शुक्ला, विपिन शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, देवेश शर्मा विजयनगर, विनोद मिश्रा कृष्णापुरी, पवन उपाध्याय, विकास शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights