केजरीवाल की जमानत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पढ़िए- क्या बोले आप जिलाध्यक्ष

Screenshot-2024-05-10-175939
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।  वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी (आप) के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय ने सत्य और न्याय की जीत को पुनः साबित किया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने के फैसले का हम स्वागत करते हैं।उन्होंने कहा कि अब देश देखेगा केजरीवाल का कमाल। तानाशाही का अंत होगा। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र जिंदाबाद, तानाशाही मुर्दाबाद का नारा लगाया। उधर, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकसभा में अरविंद केजरीवाल के साथ घूमकर भाजपा को हराने का संकल्प भी लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights