शादी का झांसा देकर बनाए लगातार संबंध, देते रहा धमकी- न्याय के लिए थाने पहुंची पीड़िता

download-44
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक उसे बाबूगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस में ले गया। उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने युवती से जबरन दुष्कर्म किया। इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के मकान में अपने माता-पिता व भाई के साथ किराए पर रहती है। इसी मकान में ऊपरी मंजिल पर राजकुमार उर्फ राज सैनी निवासी कस्बा स्याना जिला बुलंदशहर रहकर नगर के एक अस्पताल में नौकरी करता है। पिछले एक साल से आरोपी राजकुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर बिना उसकी मर्जी के लगातार दुष्कर्म करता रहा।दस अप्रैल को भी आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर बाबूगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस में ले गया। पीड़िता ने उससे संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे व उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।पीड़िता ने बृहस्पतिवार को शादी करने की बात दोहराई तो आरोपी ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया। इससे उसे गहरा सदमा लगा और उसने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन उसके परिजनों ने उसे गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद युवती अपने माता पिता व भाई के साथ थाने पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की।सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर राजकुमार उर्फ राज सैनी निवासी कस्बा स्याना जिला बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights