उझानी । नगर के मौहल्ला गंज शहीदां के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक कैसर उज्जमा अपनी शरीके हयात शहनाज बेगम के साथ हज करने गए हैं। हज पर जाने से पहले उनके घर पर उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा । हज यात्रा पर जाने से पहले जलसा ए ईद मिलादुन्नवी की महफिल सजी और मुल्क व कौम की सलामती के लिए दुआ की गई । हज यात्रा पर जाने से पहले लोगों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें हज यात्रा पर रवाना किया । इस दौरान पूरा इलाका नारा ए तकबीर अल्लाहो अकबर की सदाओं से गूंज उठा । इस अवसर पर मौहम्मद , नवीद उज्जमा, रऊफ उज्जमा, जसीम उज्जमा, उवैद उज्जमा, फरीद उज्जमा, अख्तर उज्जमा, मौहम्मद हनीफ, चाँद मौहम्मद, शमशाद अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।