उझानी । कोतवाली क्षेत्र के बदायूं – दिल्ली राजमार्ग पर हजरतगंज गांव के रहने वाले 18 वर्षीय यश तोमर पुत्र बूवेन्द्र खेत पर जानवरों की रखवाली करने गया था । जब वह गुरुवार सुबह खेत से लौट रहा था। तभी थाना सहसवान के मौहल्ला पठान टोला का रहने वाला 25 वर्षीय सरफराज पुत्र युसूफ बाइक से बदायूं अपनी बहन के घर जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतगंज के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार सरफराज ने खेत से लौट रहे यश तोमर को टक्कर मार दी जिसमें यश तोमर और बाइक सवार सरफराज दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां यश तोमर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने यश तोमर के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। यश तोमर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।