उझानी । गुरुवार को नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने सुसज्जित झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्पवर्षा हुई । शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के बरी बाईपास पर स्थित प्रस्तावित महाराणा प्रताप चौक से हुआ । इस शोभायात्रा का पूर्व कैविनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया । शोभायात्रा में अयोध्या का रामलला मंदिर, राम परिवार, बजरंग बली, भोलेनाथ आदि की झांकियां थी । जिन्होंने सभी का मन मोह लिया । शोभायात्रा जैसे ही नगर के बिल्सी रोड पर पहुंची तो वहां पर मुस्लिम समाज ने शोभायात्रा पर पुष्वर्षा की । शोभायात्रा बिल्सी रोड, घंटाघर, स्टेशन रोड होती हुई नगर पालिका परिषद पहुंची जहां शोभायात्रा संपन्न हुई । इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, कुशल राघव, विमल सिसोदिया, संजय चौहान, महीपाल सिंह, राजीव सिंह, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजू चौहान, रानी सिंह पुण्डीर, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, पुष्पेंद्र सिंह, शीतल राणा, करुणा सोलंकी समेत क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।