बरेली में दो सगी बहनों की हत्या, गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप

WhatsApp-Image-2024-05-09-at-20.46.36
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र गांव सपरी में डबल मर्डर की वारदात हुई है यहां पर दो सगी बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक युवतियों के पिता का आरोप है कि दोनों किशोरियों की हत्या गांव के ही रहने वाले एक युवक और एक महिला ने की है उनके साथ और लोग भी होने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों मृतक युवतियों के शवो को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकाओ के पिता के अनुसार थाना फतेहगंज क्षेत्र के सपरी गांव के रहने वाले हैं। उनकी पुत्री तुलसी की उम्र 17 साल थी जबकि दूसरी बेटी कल्पना की उम्र 19 साल थी। पिता उत्तम चंद का आरोप है कि उनके उनके गांव का ही रहने वाला दयाराम का पुत्र आकाश तुलसी को रास्ता चलते छेड़छाड़ करता रहता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस बात को लेकर एक बार झगड़ा भी हो चुका है। आकाश की भाभी चांदनी आकाश का सहयोग करती थी। कल परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे घर में तुलसी और कल्पना रह गई थीं। परिजन जब लौट कर आए तो देखा कि तुलसी का शव लिंटर में लगे कुंडे के सहारे लटका हुआ था जबकि कल्पना जमीन पर पड़ी हुई थी। कल्पना गले पर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टिया प्रतीत हो रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आरोप है कि उसकी दोनों बेटियों की हत्या गांव के ही रहने वाले आकाश पर उसकी भाभी चांदनी ने की है। परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं । डबल मर्डर की सूचना पाकर थाना फतेहगंज पश्चिमी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लग गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights