बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के गांव शहुआ निवासी खेत पर गए थे इस दौरान जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजू ने बताया उसकी मां 55 बर्षीय द्रोपा देवी पत्नी स्वर्गीय शंकर लाल सुबह 8 बजे के आसपास खेत पर काम से गई थी उसी समय जंगली सूअर ने आकर द्रोपा देवी पर हमला कर दिया द्रोपा देवी के हाथ और पैर में जंगली सूअर ने काट लिया। पास में खड़े गांव के रहने वाले भूपराम पर भी जंगली सुअर ने हमला कर दिया जिसमें भूपराम भी घायल हो गए और जंगली सूअर जंगल की तरफ भाग गया घायलों के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है द्रोपा देवी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है भूपराम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है द्रोपा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।