पीड़िता के साथ हुआ गैंगरेप पिलाया डीजल नही हुई कार्रवाई , एसएसपी ऑफिस में लगाई फरियाद

WhatsApp-Image-2024-05-09-at-20.44.52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने के बाद बताया कि उसका निक़ाह लगभग 5 साल पहले हुआ था और वह ससुरालियों से परेशान हो कर पिछले तीन साल से मायके में रह रही है। 13 मार्च 2024 को वह बरेली दवा लेने गई हुई थी तभी रास्ते मे उसके पति ने अपने तीन भाइयों के साथ उसे पकड़ लिया तमन्चे के बल पर सामुहिक दुष्कर्म किया इतना ही नहीं पीड़िता को डीजल पिलाया और ऊपर भी डाल दिया पीड़िता के बेहोश होने पर म्रतक समझ कर नकटिया पुल के नीचे फेंक गए जब होश आया तो वह जिला अस्पताल में थी 112 पीआरबी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। चारों आरोपियों के विरुद्ध इज्जतनगर में 376 डी, 323 308 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई परन्तु 2 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है जिससे अभियुक्तों के हौंसले बुलन्द है और लगातार धमकियां दे रहे हैं कि उस वक्त बच गई थी अब नहीं बचेगी। पीड़िता ने चारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights