बरेली। राकेश मिश्र के निर्देशानुसार व चीफ वार्डन राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली के तीनों प्रखण्डों में नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ वार्डेन्स के साथ सभी सम्मानित वॉर्डन साथियों ने पूरी तन्मयता व परिश्रम के साथ बरेली शहर की दोनो विधान सभाओं में स्थित बूथों पर दिव्यांग जनों, वृद्ध जनों को वोट डालने में सहायता की। लगभग 95 दिव्यांग जनों को व कुछ शारीरिक अक्षम वृद्ध जनों को व्हील चेयर पर बैठाकर पोलिंग बूथ ले गए। श्री अलखनाथ प्रभाग, बारादरी प्रभाग व सिविल लाइन्स प्रभाग के ड्यूटी रत वार्डेनस ने अपने वरिष्ठ वॉर्डन के मार्गदर्शन में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरन्तर दिव्यांग जनों व वृद्ध जनों के साथ साथ अन्य मतदाताओं के भी मतदान करने में सहायता दी। तीनों प्रभागों के डिविजनल वार्डेन्स के साथ डिप्टी चीफ वार्डन, समस्त ड्यूटी रत एसओ, समस्त आई सीओ, पोस्ट वार्डन व से वा पूरे समय डटे रहे।