बरेली। पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियो ने बाप बेटे पर हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग बाप की हत्या कर दी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक होरीलाल के परिवार से विपक्षियों ने पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें कई साल पहले मृतक की पत्नी की नाक की हड्डी टूट गई थी इसी मामले में विपक्षियों से मुकदमा चल रहा था। बताया जाता है कि इस मुकदमे में विपक्षियों को सजा होने वाली थी। इसी को लेकर आपस में रंजिश थी। मंगलवार रात 9:30 बजे विपक्षी श्याम पुत्र ध्रुव ,राहुल, संजय पुत्र, मोहित उर्फ भोला पुत्र राजू , धीरज व विजय पुत्र गुड्डू होरीलाल के घर कालीबाड़ी थाना बारादरी पहुंचे और गाली गलौज करते हुए घर पर पथराव करने लगे। होरीलाल के घर की महिलाएं थाना बारादरी इस बाबत शिकायत करने पहुंची हुई थी। होरीलाल अपने बड़े बेटे अनिल के साथ थाना बारादरी जा रहे थे तभी रास्ते में घेर कर सभी विपक्षियों ने हमला कर दिया जिसमें होरीलाल और उनका बेटा अनिल गंभीर घायल हो गया अस्पताल लेकर जाने पर पता चला कि होरीलाल की मौत हो चुकी है। वहीं अनिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में थाना बारादरी में श्याम, राहुल, संजय, मोहित उर्फ भोला धीरज और विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।