बरेली। थाना इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी सुधा शर्मा पत्नी स्व वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 5 मई को उसके घर मेहमान आए थे जिनका दो पहिया वाहन घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी ने अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी प्रार्थनी ने बताया उस वक्त दोनो बेटे बाहर थे और भाई भी दवा लेने गया हुआ था। बीच बचाव को आई बेटी व गर्भवती बहु के साथ भी मारपीट करते हुए अभद्रता की गई पुलिस को शिकायत करने पर भी चुनाव की वजह से न रिपोर्ट दर्ज हुई है न मेडिकल अब पीड़ित को परिवार की जान का खतरा है कियूंकि आरोपी धमकियां दे रहें हैं कि 8 दिन में मकान न बेचा तो सबकी लाशें नाली में मिलेंगी।