बरेली। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व को सफल बनाने के लिए सरकार नियमत रूप से जागरूकता फैला रही है। वहीं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए लिए कुछ लोग हमेशा ही तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली लोक सभा सीट पर भी देखने को मिला। बता दे बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एयर फोर्स स्टेशन के पास एक दिव्यांग महिला पिछले तीन सालों से बिस्तर पर ही पड़ी हुई थी। उस महिला के परिवार में कोई भी नहीं था। लोकतंत्र के इस पर्व में वह भी अपनी भागेदारी निभाना चाहती थी। जब इस बात की जानकारी शिवसेना के जिला प्रमुख दीपक पाठक को मिली तो वह तुरंत ही अपने साथियों के साथ महिला के निवास स्थान पर पहुंचे और दिव्यांग महिला को गोद में उठाकर वोट दिलवाया। दीपक पाठक ने कहा कि शिव सेना हमेशा से दुखी व असहायों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रही है। जानकारी मिलते ही वह अपने साथियों के साथ महिला के निवास पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला के निवास स्थान तक मोटर साईकिल के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आ सकता था। इस लिए महिला को गोद में उठाकर वोटिंग स्थल लेकर पहुंचे। दिव्यांग महिला के जोश को सलाम 95 वर्ष की कला देवी ने बताया कि बीमारी के चलते वह पिछले तीन वर्ष से बिस्तर पर ही है। घर में अकेले होने के कारण वह वोट डालने नहीं जा पा रही थी। कला देवी ने बताया कि वह एक फौजी की पत्नी है इसलिए उनके लिए देश सर्वोपरी है। देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा न कर पाने का उन्हें मलाल था। कई लोगों से उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की। दीपक पाठक को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह तुरंत अपने साथियों के साथ मेरे घर पहुंच गए और मतदान करवाकर मेरी जिम्मदारी पूरी करने में मेरा सहयोग किया। मौके पर अभय सिंह, अनिल मिश्र, विश्वप्रताप सिंह, राकेश यादव आदि ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।