बरेली । आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने कांधरपुर के जूनियर हाईस्कूल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित की है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कश्यप ने कहा- मैंने अपना वोट डाला है, देश मे तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। इस बार 400 पार सीटे आएगी, उनकी जीत तीन लाख से अधिक वोट से होगी। ये शुरुआती रुझान है देश मे तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। आंवला लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता, 18,91,713, जिसमें पुरुष मतदाता 10,16,922, महिला मतदाता 8,74,744, थर्ड जेंडर 47 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।