पंजाबी समाज एवं नागरिकों ने रोड शो में उत्तराखंड के सीएम धामी व बीजेपी प्रत्याशी का अभिनन्दन किया

Screenshot-2024-05-05-193602
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज शहर में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के रोड शो में शहर के नागरिकों ने पलक पांवड़े बिछाकर भव्य अभिनंदन किया। इसी क्रम में पथिक चौक पर स्थित प्रदीप धींगडा के आवास पर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, व्यापार से जुड़े लोगों के साथ ही पंजाबी समाज के सम्मानित गणमान्यजन उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत हेतु तत्पर थे। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के जिलाध्यक्ष विवेक खुराना ने आनन फानन में सभी तैयारियां भव्य रूप में करवा दी थीं। यहां बता दें कि समाजसेवी अशोक खुराना के बड़े पुत्र केवल खुराना (आई.पी.एस.) उत्तराखंड में डीजी होमगार्ड्स के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उसी प्रदेश के मुखिया का जब बदायूं आने का कार्यक्रम आया, तो बदायूं में व्यापार एवं पत्रकारिता कर रहे केवल खुराना के छोटे भाई विवेक खुराना उनके स्वागत के लिए बहुत ही उत्साहित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी का काफिला पथिक चौक पहुंचा, वहां पर मौजूद शहर के गणमान्य एवं पंजाबी समाज के प्रतिष्ठित जनों ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अभिनंदन पाकर अभिभूत हो गए। उनके साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य आदि थे। अभिनंदन करने वालों में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डी के चड्डा, जगदीश धीगड़ा, सीताराम कथूरिया, डॉक्टर आर सी गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, एनयूजे के जिला संरक्षक सुशील धीगड़ा, एनयूजे के प्रदेश सचिव सचिन भारद्वाज, विजय मेंहदीरत्ता, अमृत गांधी, कमल आहूजा, ओम कोचर, रमेश बत्रा, ध्रुव भारद्वाज, शिव स्वरूप गुप्ता, दीपक नारंग, गौरव धीगड़ा, एम पी शर्मा, राकेश गुलाटी, , सुशील नारंग, महेंद्र धीगड़ा, गौरव गांधी, सुशील ग्रोवर, राजीव रस्तोगी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights