बुलंदशहर। के देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ के निकट शनिवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि संभल जनपद के थाना चंदौसी क्षेत्र निवासी युवक दीपेंद्र अपनी साथी मोनम के साथ शनिवार सुबह घर से नोएडा जाने के लिए बाइक से निकला था। दोनों नोएडा में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों मौसमगढ़ गांव के पास पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।