मतदान राष्ट्र हित में सर्वोपरि, प्रयोग कर चुने मजबूत सरकार
बरेली। ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल,वेलफेयर सोसाइटी , माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी , महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 7 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व के अंतर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान अधिक से अधिक हो के मद्देनजर मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन संस्थापक , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। जिसमें शहर के रंगकर्मी, समाजसेवी, बुध्दिजीवी, व्यापारी ,कलाकार आदि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करने के बाद ही जनता जनार्दन को सरकार के कार्यों की समीक्षा का अधिकार मिलता हैं, मतदान राष्ट्र हित में सर्वोपरि है ,इसलिए आगामी 7 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत सरकार चुने। इस अवसर पर सरंक्षक सी एल शर्मा एवं अनुपम कपूर ने कहा कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है इसलिए आगामी 7 मई को सभी लोग खुद भी घरों से निकल कर मतदान करे और दूसरों को भी प्रेरित कर मतदान करा कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।

इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने एक सुर में बरेली शहर के युवाओं से मतदान बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपने मताधिकार का उपयोग कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील करते हुए संकल्प लिया कि पहले मतदान फिर जलपान। संचालन संजीव सक्सेना एवं डॉ. सरताज हुसैन ने किया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना, सी एल शर्मा, अनुपम कपूर, मोहम्मद नवी,वी पी खंडेलवाल, रमेश अग्रवाल,संजय सक्सेना,संजीव सक्सेना डॉ. मीना सोंधी, राजीव शर्मा, रविन्द्र उपाध्याय, सुदेश सैनिक,पंकज कुकरेती,अमरजीत सिंह, जीत यादव,फरदीन हुसैन, ईशान रस्तोगी, अंशुल,सोनालिका सक्सेना, मोहक दत्त,आशुतोष अग्निहोत्री, आशीष पांडेय,अभिषेक सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह,मनीष रस्तोगी, कुलभूषण शर्मा, डिंपल मेंदीरत्ता , कनिष्क शर्मा,हरजीत कौर, रवि सक्सेना,धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार वरिष्ठ रंगकर्मी संजय सक्सेना ने व्यक्त किया।













































































