मतदाताओं को किया जागरुक:स्टूडेंट्स ने बनाई रंगोली, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

WhatsApp-Image-2024-05-03-at-17.39.09
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली एवं निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बच्चों ने तरह तरह की सुंदर सुंदर रंगोली बनाई साथ ही कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु “इलेक्शन एंड वोटिंग इन इंडिया” शीर्षक पर अच्छे अच्छे निबंध लिखे। विद्यालय पहुँचे उपजिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी अपने मातापिता,आस पड़ोस के लोगो को शत प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करें, उनसे कहे पहले मतदान ,फिर जलपान।कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि सभी को मतदाताओं को जागरुक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाना होगा। घटता मतदान प्रतिशत लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लोकतंत्र की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादामतदाताओं को जागरूक करके मतदान करने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि मतदान सभी के लिए जरूरी है। मतदान के दिन सभी काम को छोड़कर मतदान करना चाहिए। हमारे एक-एक वोट से देश की तकदीर व तस्वीर बदलती है।विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी आवश्यक हैं। छात्र अपने परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करें।रंगोली प्रतियोगिता अध्यापक साजिद रजा एवं निबंध प्रतियोगिता अध्यापिका ममता ठाकुर के निर्देशन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 ब अदिति एवं उर्वशी सिंह ने प्रथम स्थान ,कक्षा 6 ब की आराध्या नागेंद्र एवं कक्षा 7 ब की ख़ुशी भारद्वाज ने द्वितीय एवं कक्षा 6 अ काव्या सोलंकी एवं कक्षा 7 अ की अनामिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 ब की यशिका सिंह, कक्षा 7 अ की निमिशा वार्ष्णेय एवं कक्षा आठ ब के अखिल माथुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को विद्यालय की डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय ने बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights