उझानी । मंगलवार की रात 9 बजे के समीप थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव भुएस के रहने वाले तोताराम उझानी कोतवाली क्षेत्र के नरऊ गांव में अपनी बेटी सुमन के यहां गेहूँ निकालने आए थे । वह जब ट्रैक्टर से गेहूँ उतार रहे थे तभी ट्रैक्टर चालक भुवनेश जल्दी गेहूँ उतारने की कहकर गाली – गलौच करने लगा । गाली – गलौच का विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने अपने भाई व परिवार के लोगों के साथ मिलकर तोताराम, सुमन व नन्द किशोर को लाठी – डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । जिसकी घायलों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल सुमन व तोताराम का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।