एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर व सीनियर बालक व बालिका अंतरसदनीय खो-खो प्रतियोगिता हुई

WhatsApp-Image-2024-04-30-at-17.02.47
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में अंतरसदनीय सीनियर बालक व सीनियर बालिका के मध्य खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम रहे 29 अप्रैल को जूनियर बालक व जूनियर बालिका के मध्य मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में चारों सदनो ंरूबी इमराल्ड, टॉपेज व सैफायर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी सदनों के खिलाड़ी अपने- अपने सदन की टीम को विजय दिलाने के लिए संघर्षशील थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल निदेशक नीलांशु अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0सिंह तथा खेल प्रशिक्षण मौजूद थे। जूनियर बालक का सेमीफाइनल टॉपेज हाउस व इमराल्ड सदन के मध्य हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमें टॉपेज हाउस ने विजयी रहकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरा सेमी फाइनल रूबी तथा सैफायर सदन के मध्य रहा जिसमे सैफायर सदन ने विजयी रहकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मैच टॉपेज व सैफायर सदन के मध्य हुआ जिसमें टॉपेज सदन विजयी रहा। जूनियर गर्ल्स का सेमीफाइनल सैफायर व रूबी सदन के मध्य रहा। जिसमें रूबी सदन ने विजयी रहकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा मैच इमराल्ड व टॉपेज के मध्य रहा जिनमें इमराल्ड सदन ने विजयी रहकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सीनियर बालक का सेमीफायनल रूबी सदन व सैफायर सदन के मध्य हुआ। जिसमें रूबी सदन ने विजयी होकर फायनल में जगह बनाई। दूसरा मुकाबला टॉपेज व इराल्ड सदन के मध्य हुआ जिसमें इमराल्ड सदन ने विजयी रहकर फायनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला रूबी व इमराल्ड के मध्य हुआ जिसमें इमराल्ड ने विजय प्राप्त की।

सीनियर बालिका का सेमीफायनल रूबी और सैफायर सदन के मध्य हुआ जिसमें सैफायर सदन ने विजयी रहकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरा मुकाबला इमराल्ड व टॉपेज के मध्य हुआ। इसमें इमराल्ड सदन ने जीत हासिल कर फायनल में अपनी जगह बनाई। फायनल मुकाबला इमराल्ड व सैफायर सदन के मध्य हुआ जिसमें इमराल्ड सदन ने मुकाबला जीता। विजयी टीम का विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल व निदेशिका नंदिता अग्रवाल द्वारा ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक लवनीश साह, रश्मि सिंह, रेणुका साह, चाँद मोहम्मद, बृजेश यादव के साथ-साथ सभी सदनों के प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालन में विवेक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका योगदान दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights