कानपुर गया शेखूपुर का मजदूर एक माह से लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई

WhatsApp-Image-2024-04-23-at-12.13.08-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सिविल लाइन थाने के कस्बा शेखूपुर निवासी मजदूर 35 वर्षीय पुष्पेंद्र 25 फरवरी को ठेकेदार शानू के साथ कानपुर से 75 किलोमीटर आगे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को गया था। उसके बाद वापस नही आया है।
मुकेश ने बताया कि उनके छोटे भाई पुष्पेंद्र को शेखूपुर निवासी ठेकेदार शानू अपने साथ ले गए। पुष्पेंद्र का कुछ दिनों तक घर वालो से सम्पर्क रहा। फिर उनका मोबाइल फोन गुम हो गया या किसी ने चोरी कर लिया था।
पुष्पेंद्र होली पर भी घर नही आया, जबकि ठेकेदार औऱ अन्य साथी घर आये थे। पता किया तो ठेकेदार ने कहा हमे कुछ पता नही। साथी सलीम को पता होगा,सलीम से पता किया।वह भी कुछ नही बता रहा। सलीम औऱ ठेकेदार एक दूसरे पर टाल रहे है। कोई कुछ नही बता रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुकेश ने बताया कि यह लोग कहते है उनका भाई पुष्पेंद्र 30 मार्च से कही चला गया है। हमे नही पता। मुकेश का कहना है कि उनका भाई एक माह से अधिक समय से लापता है,उसका कोई सुराग नही लगा। मुकेश का कहना है कि वह कानपुर भी भाई को तलाशने गए। लेकिन कोई सुराग नही लगा। उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस और सीओ को तहरीर दी,पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की औऱ न कोई मदद की। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा है कि पुलिस ठेकेदार औऱ सलीम से सख्ती से पूछताछ करेगी तो उनके भाई का पता चल सकता है। पता लगाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा मो0- 8445805414, 6397663304

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights