सीटें आएंगी चार सौ पार, होगा भ्रष्टाचारी गठबंधन का बंटाधार:भूपेंद्र चौधरी

WhatsApp-Image-2024-04-09-at-19.11.22
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई तत्पश्चात जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों की बैठक भी सम्पन्न हुई। जिसको मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष/लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनकर विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की और आगे बढ़ रहा है। आज हमारे पास विश्व के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी हैं। अबकी बार देश में 400 पार के साथ भाजपा सरकार देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर बनेगी। साथ ही कहा देवतुल्य जनता जनार्दन का आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ता के बल पर एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उसके लिये अधिक से अधिक मत प्रतिशत बढ़ाना है, प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाना है। प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य को अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है। उन्होंने कहा आज देश का सम्मान विदेशों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा और हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है। मोदी की सरकार में देश में धारा 370 हटी, अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ये सब जनता के वोट की ताकत से संभव हो पाया है। साथ ही कहा प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष बूथ पर टोली बनाकर प्रचार करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष/लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूँ और साँसद बनने के बाद भी कार्यकर्ता ही रहूँगा। और मेरा एक-एक कार्यकर्ता स्वयं को साँसद समझेगा। आप सभी स्वयं को मोदी, योगी व दुर्विजय मानकर जनता के बीच मे जाकर चुनाव लड़ें। बदायूँ में जनता जनार्दन का मन मोदी, योगी और भाजपा के प्रति बना हुआ है। निश्चित तौर पर हम सभी और अधिक परिश्रम करके इस बार रिकॉर्ड बनायेगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा जनपद बदायूं में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम 2017, 2019, 2022 जीते हैं और 2024 भी रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा, साँसद डॉ संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी व एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व मंत्री अजीत यादव राजू, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, अशोक भारती, जेके सक्सेना, चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर, चेयरमैन अनुपम पाठक, शिशुपाल शाक्य, मुरली मनोहर गुप्ता, विक्रांत यादव, अनेक पाल पटेल, ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, सुभाष चन्द्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights