मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

इनर व्हील बरेली ग्लो की सदस्याओं ने केंद्रीय कारागार में बंदियों से नेग में अच्छा आचरण मांगा

November 11, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चारटर अध्यक्ष डॉ चारु मेहरोत्रा के नेतृत्व में इनर व्हील बरेली ग्लो के सदस्यों ने केंद्रीय कारागार में बंदियों को भाई दूज के उपलक्ष में तिलक लगाया वह मिष्ठान वितरण किया 100 के करीब लंबी सजा प्राप्त बंदियों इसमें उपस्थित हुए यह वह थे जिनके परिवार से लंबे समय से कोई भी उनसे मिलने नहीं आया भाई दूज का तिलक लगाते समय वातावरण बहुत ही भावुक हो गया सभी को अपने पुराने दिन याद आने लगे सभी की आंखें नम हो गई
चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने सभी बंदियों को संबोधित करते हुए कहा की जो हो गया सो हो गया परंतु आप वर्तमान और भविष्य को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और प्रेम पूर्ण बनाना है यह कारागार वास्तविक रूप से आपसी भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है आज हम इनर व्हील बरेली ग्लो की सभी बहनें इस अवसर पर नेग में आप सभी से एक शांत व संयमित जीवन या व्यवहार बनाए रखने का प्रण मांगती है जो हो गया उसे तो टाला नहीं जा सकता परंतु वर्तमान व भविष्य को संवारा जा सकता है दीपावली का त्यौहार तो वैसे भी बुराइयों पर अच्छाई की विजय का
प्रतीक है
बरेली ग्लो की सचिव डॉक्टर अलका मेहरोत्रा ने कहा की एक गलत कदम
क्षण भर में ही संपूर्ण जीवन बदल देता है अतः हमें संयम बरतना चाहिए
इस अवसर पर जेल सुपरिंटेंडेट अविनाश गौतम जी भी उपस्थित रहे उन्होंने क्लब की सदस्यों को धन्यवाद दिया कि वह अपना समय निकालकर यहां आई और इन लंबे समय से घर से अलग बंदियों के साथ त्यौहार मनाया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों के अंदर एक आशा और उत्साह उत्पन्न करते हैं और उन्हें आनंद प्रदान करते हैं जेलर संजय सिंह तथा सोनम चौधरी भी उपस्थित रहे उन्होंने भी क्लब की सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने का आश्वासन मांगा कार्यक्रम आयोजन में क्लब के सदस्य दितीप्रिया, रेनू शर्मा, अनुष्का ,शिवानी, बरखा आदि का सहयोग रहा डॉक्टर चारू ने अंत में सभी को धन्यवाद दिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights