मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद वाराणसी में उनकी अंत्येष्टि का संकट, सीएनजी शवदाह गृह ठप, दोनों मशीनें खराब

April 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दरअसल कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद जिस सीएनजी शवदाह गृह में उनका दाह संस्कार होता है. उस शवदाह गृह की दोनों मशीनें खराब हो गई हैं. जिसके कारण शवों के दाह संस्कार की वेटिंग 10 घंटे तक पहुंच गई है. हरिश्चंद्र घाट पर एक और लकड़ी की चिता पर सामान्य मौत वाले लोगों का दाह संस्कार होता है. वहीं प्राकृतिक गैस शवदाह पर कोरोना से मरने वालों का दाह संस्कार होता है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दोनों मशीनें खराब होने के बाद वेटिंग 10 घंटे तक पहुंच गई है. एंबुलेंस की लंबी लाइन लगने के बाद फिलहाल नगर निगम प्रशासन ने विकल्प के तौर पर लकड़ी की चिताओं पर दाह संस्कार की अनुमति दी है. दूसरी ओर लगातार टेक्नीशियन काम कर रहे हैं. माना जा रहा है कि मशीन ठीक होने में 3 दिन का समय लगेगा. नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजय राम के मुताबिक काफी देर तक मशीनों का निरीक्षण करने के बाद यह साफ हुआ कि एक मशीन का बॉयलर पूरी तरीके से पिघल गया है.

दूसरे मशीन के बॉयलर पंखा अभी ठीक है, जिस मशीन का पंखा ठीक है उसके कुछ तार खराब हो गए हैं. उम्मीद है कि गुरुवार देर शाम तक दुरुस्त कर लिया जाएगा. यानी एक मशीन की कुछ राहत मिल सकती है लेकिन फिलहाल दोनों मशीन खराब होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं.

बॉयलर ही पिघल गया
बताया जा रहा है कि मशीनों के लगातार चलने से बॉयलर हीट यानी अत्यधिक गर्म हो गया जिसके कारण वो पिघल गया. इससे दोनों मशीनों ने काम करना बंद कर दिया. घाट पर इन दिनों शवों का बोझ लगातार बढ़ रहा है. एक मोटे आंकड़े के तौर पर प्रतिदिन यहां 100 के करीब पहुंच रहे हैं. वैसे तो संक्रमित शवों की अंत्येष्टि प्राकृतिक शवदाह गृह पर ही होती है लेकिन बताते हैं कि संख्या अधिक होने पर शवों को लकड़ी से भी जलाया जाता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights