UP में अब निजी तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं,डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर ही मिलेगा ऑक्सीजन सिलेंडर

oxygen_pti1200_0-sixteen_nine
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुएUP राज्य सरकार ने ये नई गाइडलाइन जारी की है. इसमें कहा गया है कि बहुत गंभीर स्थिति को छोड़कर किसी को भी निजी तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की जाएगी. यह सिर्फ संस्था को ही दी जाएगी. गंभीर स्थिति में निजी तौर ऑक्सीजन देना भी पड़े तो संबंधित व्यक्ति से डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और आधार कार्ड लेकर डिटेल नोट करना होगा. इसके अलावा ऑक्सीजन रीफिलिंग सेंटर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश पर भारी पड़ रही है. राज्य में अभी 2.42 लाख से ज्यादा ऐसे मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 33,106 संक्रमित मिले और 187 की मौत हुई. इसके बाद मौत का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है. यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी संक्रमित हो गई हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं.

हटाए गए बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर
बता दें कि लखनऊ में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए अस्पतालों की स्थिति कमजोर होती जा रही है. इसे देखते हुए डॉक्टर राजीव लोचन को बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है. वे 10 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे. अब यह जिम्मेदारी डॉक्टर संतोष पांडेय को सौंपी गई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights