डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी हुईं कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

zNjdeUhk (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  अब उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी  कोरोना पॉजिटिव आई है. डिप्टी सीएम और उनकी पत्नी होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टरों के परामर्श का पालन कर रहे हैं. डॉ दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी मुख्यमंत्री,  मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री व विधायक भी संक्रमित हैं. कई सीनियर आईएएस और आईपीएस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. आलम यह है कि संक्रमण का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बुधवार को रिकॉर्ड 33214 नए संक्रमित मिले
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के आंकड़े खौफ पैदा कर रहे हैं. कोरोना प्रदेश में पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ाें पर नजर डाली जाए तो 33214 नए संक्रमित आए सामने आए हैं. लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर ही करीब 5902 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 14198 लोग इस संक्रमण से जंग जीत अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गए हैं. इससे एक ही दिन पहले प्रदेश में 29,754 कोरोना के मामले सामने आए थे. जिसके बाद यहां एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 23 हजार 544 तक पहुंच गई थी. प्रदेश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के हरसंभव प्रयास के बावजूद संक्रमण फैलता जा रहा है.
बिना मास्क के निकलने पर 10 हजार तक का जुर्माना

वायरस की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है. संशोधन के मुताबिक घर से बाहर बिना मास्क या गमछा के निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर 1000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है. मंगलवार को जारी नए आदेश में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights