मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

केशव प्रसाद मौर्या बोले, अखिलेश की माफियाओं से रिश्तेदारी इसलिए वह मुख्तार के घर गए

April 7, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मऊ। वह जहां भी जाएंगे और जहां भी नहीं जाएंगे. वहां कमल ही खिलेगा या गठबंधन जीतेगा। अखिलेश यादव के बारे में पहले ही बता चुका हूं कि सपा यानी ‘सफा’ है उत्तर प्रदेश से। सपा यानी समाप्तवाद पार्टी है। यह बात रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से रूबरू होते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर पहुंचने की बात पर कटाक्ष करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भारत देश कांग्रेसमुक्त हो गया है। अरूणाचल प्रदेश के भाजपा के दस विधायक निर्विरोध चुने गए हैं। कांग्रेस को खोजने से भी कोई प्रत्याशी नहीं मिला।  अखिलेश यादव पर आगे प्रहार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि उनकी माफियाओं से रिश्तेदारी है। वह रिश्तेदारी निभाएं। हमारी माफियाओं से दुश्मनी है, हम दुश्मनी निभाएंगे। हम माफिया, अपराधी, जमीन, मकान, दुकान पर कब्जा करने वाले, अपरहण करने वालों पर कानून के हिसाब से कार्रवाई करते हैं।अखिलेश यादव द्वारा घोसी प्रत्याशी अरविंद राजभर को लेकर किए गए ट्वीट पर कहा कि जब समाजवाद पार्टी इस प्रकार के सवाल उठाती हैं, जो कि सवाल ही नहीं हैं। अगर कोई प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता है, उनका मान-सम्मान करता है, उसमें भी सपा रास्ता तलाश करती है। कहा कि मैं भी प्रत्याशी था, मैं भी बहुत सारे लोगों के चरण छूता था, आशिर्वाद मांगता था। अखिलेश यादव को क्या मैं कहूं, लेकिन उनकी अक्ल इस समय काम नहीं कर रही हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाने वाला है। 2014 में मोदी जी की आंधी थी तो मैं यह कह सकता हूं कि 2024 में मोदी जी की सुनामी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें भाजपा और गठबंधन जीत रहा है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights